सरायढेला शिव मंदिर प्रांगण में महतो समाज का टुसु पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक…

सरायढेला शिव मंदिर प्रांगण में महतो समाज का टुसु पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक…

धनबाद(DHANBAD): सरायढेला शिव मंदिर प्रांगण में महतो समाज का आगामी 31 दिसंबर को टुसु पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पर्व को विशेष आयोजित को लेकर कई अहम् निर्णय लिया गया।

वही पूर्व पार्षद गणपत महतो ने कहा यह पर्व काफी दिनों तक चलता है और इस पर्व का उद्धेश्य है प्राकृतिक पर्व को पुरे नियम और विधि विधान से किया जाता है। यह पर्व शुरूआती में धान की बीज को बोने के बाद हरियाली आने तक पूजा की जाती है और 15 जनवरी को नदी, तालाब या पोखरा में विसर्जन कर टुसु पर्व का समापन किया जाता है।

हीरालाल महतो ने कहा की टुसु पर्व प्रकृतिक पर्व है इस पर्व में झारखण्ड के कई जिलो से लाखो की संख्या में आने की उम्मीद है। टुसु पर्व आने वाला यंग जनरेशन को याद दिलाया जाता है की हम सब इस पर्व को पुरे धूम-धाम से मनाते है यह पर्व हम सब समाज के लिए अति महत्वपूर्ण पर्व है इसे और भी भव्य तौर पर ले जाने की आशा करता हूँ। टुसु पर्व 31 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 15 जनवरी तक चलेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *