
धनबाद(DHANBAD):सरायढेला स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष दुर्गा पूजा का पंडाल लक्ष्मी पैलेस बड़ोदरा की थीम पर बनाया जा रहा है। पंडाल का निर्माण पूरी तरह इको-फ्रेंडली तरीके से किया जा रहा है, जिसमें बांस, कपड़ा और फोम का उपयोग हो रहा है। इस भव्य पंडाल को बनाने में लगभग 20 लाख रुपये की लागत लग रही है।
समिति के सदस्य हेमंत कुमार मंडल ने बताया कि वर्ष 1989 से यहां लगातार धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र यह पंडाल होगा।
वहीं, पूजा प्रांगण में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी जोरों पर हैं। डांस शिक्षिका रिकी बकती ने बताया कि छात्र-छात्राएं भगवान के गीतों पर विशेष प्रस्तुति की तैयारी कर रहे हैं, जो पूजा के समय श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

