सरायढेला में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, चार घायल…

सरायढेला में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, चार घायल…

धनबाद(DHANBAD): सरायढेला थाना क्षेत्र के कोराडी कोला कुसमा में सोमवार सुबह पूजा के लिए जा रही एक महिला से छेड़खानी के विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें महिला समेत उसके परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता पिंकी देवी ने बताया कि जितिया पर्व के तीसरे दिन पारन के लिए जब वह नहा-धोकर पूजा करने जा रही थीं, तभी उनके चचेरे ससुर अंकुर मंडल ने गलत इरादे से पीछे से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी अंकुर मंडल अपनी पत्नी सविता मंडल और बेटे अनूप मंडल के साथ मिलकर पिंकी देवी, उनके पति कार्तिक मंडल, ससुर हारु मंडल और बेटे शुभम मंडल पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया।

पिंकी देवी का आरोप है कि अंकुर मंडल 2016 से ही उनके प्रति गलत नीयत रखता है और इसको लेकर कई बार थाने में शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को हुई घटना में कार्तिक मंडल को पीठ और जांघ में गंभीर चोट, हारु मंडल को सिर में चोट, जबकि पिंकी देवी के सीने और बेटे शुभम को भी चोटें आई हैं।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सौंप दी है और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *