सरायढेला न्यू बैंक कॉलोनी के कचरा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान…

सरायढेला न्यू बैंक कॉलोनी के कचरा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के लोग दहशत में फ़ैल गया । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, जिससे आसपास के घरों को बड़ी क्षति से बचाया गया।

गोदाम के मालिक सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी तब मिली जब आसपास के लोगों ने फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आग की लपटें काफी तेज थीं और पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ चुका था। उन्होंने बताया कि गोदाम उस समय बंद था और वे पिछले 15 वर्षों से यहां कचरा गोदाम का संचालन कर रहे हैं।

इस घटना में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *