सरायढेला के एक घर में आग लगी की घटना में नानी और नाती की दर्दनाक मौत..पुलिस मामले की जांच में जुटी…

सरायढेला के एक घर में आग लगी की घटना में नानी और नाती की दर्दनाक मौत..पुलिस मामले की जांच में जुटी…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में देर रात काफी दुखद घटना घटी है.. एक घर में आगलगी की घटना में दो लोग की जिंदा जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई है, मरने वाले में एक वृद्ध महिला और एक 18 साल का युवक शामिल है..मृतक आपस में नानी नाती थे..

घटना की वजह शॉट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है

हालांकि आस पास के लोगों को जैसे ही पता चला घर के बाहर मोहल्ले वासियों की भीड़ जुटी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर रात घर में सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग लग गई। सुचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में गृहस्वामी कुंदन के भी घायल होने की सूचना है। जिसका इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल में चल रहा है। वही शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *