सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रमेश बाउरी के वृक्ष से गिरकर हुए मौत के बाद सिंदरी थाना में समझौता के बाद विधालय के गेट से हटाया गया मृतक का शव…

सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रमेश बाउरी के वृक्ष से गिरकर हुए मौत के बाद सिंदरी थाना में समझौता के बाद विधालय के गेट से हटाया गया मृतक का शव…

धनबाद( SINDRI): 11 अप्रैल को आए चक्रवर्ती तूफान से शहर के कई पेड़ धराशाई हो गए थे। तूफान के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य के आवास में लगा वृक्ष छत पर गिर गया था। बताया जाता है कि वृक्ष को काटकर हटाने के लिए स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने अपने स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी( उम्र लगभग 35 वर्ष)राजा बस्ती निवासी रमेश बाउरी को लगाया था। पेड़ काटने के दौरान रमेश असंतुलित होकर माथे के बल पर जमीन पर आ गिरा जिससे उसके गर्दन में गम्भीर चोट लगी। जख्मी हालत में उसे अशर्फी अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की जांच के उपरांत बताया गया कि उसकी गर्दन की नस पर गंभीर चोट आई है। अस्पताल में चिकित्सा के क्रम में शुक्रवार को रात्रि में उसकी मौत हो गई। मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजन सहित राजा बस्ती के सैकड़ो की संख्या में लोग स्कूल के मुख्य गेट पर लाश को फ्रीज़र बॉक्स में रख कर धरना प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान सिंदरी थाना नगर पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर समस्या के समाधान में जुट गयी, वहीं मृतक के मामले को लेकर अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति धनबाद जिला के महासचिव समीर कुमार बाउरी ने सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रमेश बाउरी की मृत्यु पर दुख जताते हुए स्कूल प्रबंधन से 25 लाख रुपए मुआवजा ,आश्रित को नौकरी व पेंशन ,मृतक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने एवं सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य सुनील कुमार पाठक के ऊपर एससी/ एसटी एक्ट तथा हत्या का मुकदमा करने की मांग की। शनिवार को मौत की खबर मिलते ही विद्यालय को तत्काल आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया।

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समझौता
सिंदरी थाने में त्रिपक्षी वार्ता हुई। जिसमें थाना प्रभारी संजय कुमार संग अंचल अधिकारी झरिया मनोज कुमार के निर्देश पर अंचल कार्यालय झरिया की तरफ से राजस्व उप निरीक्षक हल्का कर्मचारी रमेश कुमार सिंह, मृतक के परिजन एवं स्कूल प्रबंधन की वार्ता हुई। इसमें सहमति बनी की मृतक की पत्नी ममता देवी को पति रमेश बाउरी के स्थान पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।
2) मृतक के परिजन को विद्यालय से प्राप्त सुविधाओं के अनुरूप इपीएफ, इ एफ आई सी एवं ग्रेच्युटी की सारी सुविधाएं प्राप्त होगी।
3) मृतक के पुत्र को टेन प्लस टू तक स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी।
4) मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए ₹40000 दिया जाएगा।
समझौते उपरांत परिजन मृतक के दाह संस्कार के लिए सहमत हुए और विधालय गेट से मृतक के शव को हटाया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *