धनबाद(SINDRI): सिंदरी सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यरत कर्मचारी रमेश बाउरी का निधन विधालय के प्राचार्य सुनील कुमार पाठक के आवास में 11 अप्रैल को पेड़ काटने के क्रम में गिर जाने से गर्दन में लगे गम्भीर चोट को लेकर धनबाद के असर्फी अस्पताल में चल रहे इलाज के क्रम में शुक्रवार के रात में मौत हो गयी । मृतक के मामले को लेकर अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति धनबाद जिला के महासचिव समीर कुमार बाउरी ने सरस्वती विधा मंदिर सिंदरी के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रमेश बाउरी के ईलाज के दौरान शुक्रवार के देर रात्रि निधन हो जाने पर सरस्वती विधा मंदिर स्कूल प्रबंधन से मृतक के परिवार को 25 लाख रूपए मुआवजा, आश्रित को नौकरी, व पेंशन, मृतक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने एवं प्रशासन से सरस्वती विधा मंदिर सिंदरी के प्राचार्य सुनील कुमार पाठक के ऊपर एससी / एसटी एक्ट तथा हत्या का मुकदमा करने की मांग किया है।
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को अंधी तूफान और पानी से विधालय के प्राचार्य सुनील कुमार पाठक के आवासीय क्वाटर के छत पर गिरे पेड़ काटकर हटाने के दौरान रमेश बाउरी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और इलाज के लिए उसे अशर्फी हास्पिटल धनबाद में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को रात्रि में उनका मौत हो गया। आज शनिवार को विद्यालय प्रबंधन ने मौत की खबर पाकर विद्यालय को बंद कर दिया
विद्यालय के मुख्य गेट पर रमेश बाउरी के परिजन एवं उनके गांव राजा बस्ती के लोग सैकड़ों की संख्या में मृतक के लाश को रख कर मुवावजे, पेंशन, आश्रित को नौकरी, तथा उनके बच्चे को निःशुल्क शिक्षा की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई समझौता और ना ही कोई मांग मिला है सिंदरी थाना के पुलिस प्रशासन भी विधालय प्रबंधन से वार्ता करवाने और समस्या के समाधान में जुटे हुए हैं ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

