झरिया(JHARIA): आने वाले सरस्वती पूजा पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने को लेकर झरिया थाना परिसर में शुक्रवार शाम को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने किया जबकि मंच का संचालन भगत सिंह ने किया। बैठक मे मौजूद लोगों ने सरस्वती पूजा के दौरान डीजे मे अश्लील गानों, पैट्रोलिंग गस्ति बढ़ाने, स्कूल कॉलेजों मे महिला पुलिस की तैनाती , ट्रैफिक जाम, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने समेत कई मुद्दों को थाना प्रभारी के समक्ष रखा। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने हर किसी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा है। इस पूजा को मनाने वाले ज्यादातर विद्यार्थी युवा वर्ग के लोग है, मै उन युवा वर्ग से अपील करता हूं कि पर्व को त्योहार के रुप में मनाएं।
इस दौरान पूजा पंडाल में डीजे बाजा बजाना एवं अश्लील व आपत्तिजनक गाना बजाने पर पुरी तरह से बैन रहेगी। शिकायत मिलने पर वैसे लोगों को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं जरुरत पड़ने पर बाजा भी जप्त किया जा सकता है। इतना ही नहीं थाना प्रभारी ने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि बच्चों पर निगरानी रखते हुए उन्हें सही मार्ग दिखाने की आवश्यकता है।
अक्सर रात्रि गश्ति के दौरान देखा गया है कि देर रात तक कई युवक सड़कों पर नजर आते हैं पूछने पर कभी चाय पीने या अन्य बहाना बनाते है। पुलिस द्वारा उन्हें वापिस घर भेजा जाता है।अभिभावकों को मालूम रहना चाहिए कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं अगर कुछ गलतियां करते हैं तो उन्हें फौरन बच्चों को समझा कर सही मार्ग पर लाना चाहिए। क्योंकि छोटी छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना बच्चों के भविष्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
बैठक मे मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि के डी पांडे, अंचल कार्यालय के सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंहा, जगदीश गुप्ता, करीम अंसारी, अनीता सिंह,अभिषेक अग्रवाल ,सुषमा गुप्ता, पिंकी साहू, दिलीप आडवाणी, श्रीकांत अम्बष्ट, अरिंदम बैनर्जी,गणेश गुप्ता, आनंद अग्रवाल,सत्यनारायण भोजगढ़िया, विनोद पासवान, मुनिलाल राम, समेत शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

