सरला बिरला स्कूल कैम्प्स में प्रशासनिक छापा घण्टो की मसकत के बाद कुछ नहीं मिला…

सरला बिरला स्कूल कैम्प्स में प्रशासनिक छापा घण्टो की मसकत के बाद कुछ नहीं मिला…

राँची(NAMKUM): झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और अब दूसरे चरन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. चुनाव को धनबल या बाहुबल से प्रभावित न किया जा सके इसके लिए चुनाव आयोग सख्त है । इसी क्रम में राँची पुलिस ने टाटीसिल्वे इलाके में सरला बिरला स्कूल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस ने छापेमारी की यह कार्रवाई कैश रखे होने की सूचना पर की. हालांकि पदाधिकारी द्वारा कुछ न मिलने की बात कही गयी..

प्राप्त जानकारी के अनुसार नामकुम बीडीओ और सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम पूरे दलबल के साथ इन जगहों पर पहुंची और कई घंटे तक छानबिन किया । राँची पुलिस ने इससे पहले भी कैश की सूचना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नामकुम स्थित जेडी गोयनका स्कूल और वाईबीएन यूनिवर्सिटी पर रेड मारी थी. विश्वविद्यालय संचालक के यहां छापा मारा गया था. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गोयनका स्कूल से 1 करोड़ 14 लाख रुपए बरामद किए गए थे, जबकि वाईबीएन यूनिवर्सिटी से 67 लाख रुपए बरामद हुए थे.

NEWSANP के लिये रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *