सरला बिरला विश्वविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का समापन…

सरला बिरला विश्वविद्यालय  में  शतरंज प्रतियोगिता का समापन…

राँची(RANCHI): रविवार को राँची के सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वाधान में चल रहे राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ विदित है कि तीन दिनों के खेल में कुल आठ चक्रो का खेल रैपिड एवं ब्लिट्ज दोनों में ही खेला गया 8 चरणों के खेल के समापन के बाद पूर्वी सिंहभूम के अभिषेक दास दोनों ही वर्गों में विजेता घोषित किए गए..

जिन्हें रैपिड वर्ग में कुल 10 हज़ार रूपए नगद राशि एवं ब्लिट्ज वर्ग में 5 हज़ार रुपये नगद राशि से पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ रैपिड वर्ग में दूसरे स्थान पर बोकारो के अंकित कुमार सिंह रहे तीसरा स्थान रांची के विभाष कुमार सिन्हा को प्राप्त हुआ वहीं चौथे स्थान और पांचवे स्थान पर 6.5 अंक बनाकर पश्चिमी सिंहभूम के मनीष शर्मा एवं राजेश कुमार विजेता घोषित किए गए । दूसरी ओर ब्लिट्ज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के देबांजन सिंहा तीसरे स्थान पर हजारीबाग के आभास चौथे और पांचवें स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के रोहित और देबांजन सासमल को विजेता घोषित किया गया ..

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह मौजूद थे, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनोज कुमार साथ ही राज्य शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार कोषाध्यक्ष सतीश कुमार और कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक दीपक कुमार मौजूद थे पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन शुभांगी वर्मा द्वारा किया गया है ..

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *