रांची(RANCHI): शुक्रवार को सरला बिरला यूनिवर्सिटी के प्रांगण में चौथा झारखंड स्टेट रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरला बिरला यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जनरल प्रो डाॅ गोपाल पाठक, विशेष अतिथि वाइस चांसलर एस बी डांडिल एवं रजिस्ट्रार विजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया..
समारोह में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, रांची जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, संयुक्त सचिव एवं टुर्नामेन्ट के मुख्य निर्णायक दीपक कुमार, टाटा स्टील के खेल प्रमुख विभूति अद्रेसा, सिन्गो मुर्मू, को-ऑर्डिनेटर प्रभात रंजन कुमार उपस्थित थे। यह टूर्नामेंट 8 चक्रों में खेला जाएगा। इसके बाद आठ चक्रों का ब्लिट्ज टूर्नामेंट खेला जाएगा जो 4 से 5 जनवरी तक चलेगा।इस टूर्नामेंट में झारखंड के 17 जिलों के 231 प्लेयर भाग ले रहे हैं..
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

