सरकार लगायेगी सेस, झारखंड में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल…

सरकार लगायेगी सेस, झारखंड में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल…

रांची(RANCHI): झारखंड में पेट्रोल और डीजल महंगा होगा। सरकार पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने जा रही है। सरकार इसकी तैयारी में जुटी है। सरकार का मकसद राजस्व बढ़ाना है…

पथ निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए सेस लगाने को लेकर नियमावली का प्रारूप तैयार किया है। वाणिज्य कर विभाग ने सेस लगाने और उसकी वसूली करने पर सहमति दे दी है…

कैबिनेट की मंजूरी जरूरी

सेस लगाने के लिए कैबिनेट से मंजूरी लेनी होगी। सेस की वसूली कैसे होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। सेस कितना लगेगा, यह कैबिनेट की बैठक में ही तय होगा…

सारी प्रक्रिया पूरी कर इसी सप्ताह के अंत तक इसे लागू करने की योजना है। इससे करीब 350 करोड़ रुपए सालाना अतिरिक्त राजस्व बढ़ सकता है…

अभी कितनी है पेट्रोल डीजल की कीमत

फिलहाल रांची में पेट्रोल 97.86 रुपए और डीजल 92.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *