सरकारी विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को राज्यपाल से सीधे आवेदन न भेजने की सख्त चेतावनी, अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी…

सरकारी विश्वविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को राज्यपाल से सीधे आवेदन न भेजने की सख्त चेतावनी, अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी…

रांची(RANCHI): राज्यपाल सह कुलाधिपति को सीधे व्यक्तिगत आवेदन देने वाले सरकारी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में राज्यपाल के निर्देश पर संयुक्त सचिव अर्चना मेहता ने राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं प्रभारी कुलपतियों को पत्र भेजकर कड़ी चेतावनी दी है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा सीधे राज्यपाल को आवेदन देना उचित नहीं है। पूर्व में भी इस संबंध में कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है, जो खेदजनक है।

इस बार पुनः सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी आवेदन केवल उचित माध्यम से ही दिया जाए और सीधे राज्यपाल सह कुलाधिपति को आवेदन न भेजें। कड़ाई से इसका पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *