सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेगा झामुमो : सुप्रियो…

सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेगा झामुमो : सुप्रियो…

राँची(RANCHI): झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को स्पष्ट कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी महागठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि गठबंधन के भीतर झामुमो को “सम्मानजनक सीटें” मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

“हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेगा झामुमो”
रांची स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो चुनाव लड़ने का हुनर जानता है। उन्होंने याद दिलाया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने अकेले दम पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में बिहार चुनाव हो या घाटशिला उपचुनाव—पार्टी अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में है।

गठबंधन धर्म की मिसाल
सुप्रियो ने कहा कि झामुमो ने हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है। उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद को सात सीटें दी गई थीं, जिनमें से पार्टी केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी। इसके बावजूद, झामुमो ने राजद के उस एकमात्र विधायक को पूरे पांच वर्षों तक मंत्री पद पर बनाए रखा।

‘अब हमारी बारी है सम्मान पाने की’
भट्टाचार्य ने महागठबंधन के घटक दलों… राजद, कांग्रेस और भाकपा माले—को संदेश देते हुए कहा कि जब झारखंड में झामुमो ने उन्हें सम्मानजनक सीटें दी थीं, तो अब बिहार में झामुमो को भी सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमने परोस कर दिया था, अब बिहार चुनाव में झामुमो भी परोस कर ही लेगा।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *