झरिया(JHARIA): समाजसेवी, पत्रकार और झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष बेनु मंडल (उर्फ स्वरूप मंडल) की स्मृति में आज झरिया के पोद्दारपाड़ा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 लोगों की जांच उपरांत दवा भी दिया गया।
जांच शिविर पोद्दार पारा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक तक चला। शिविर का आयोजन बेनु मंडल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट (बीएमएमएफटी) के सदस्यों ने असर्फी अस्पताल, धनबाद के सहयोग से किया।रांची स्थित मेडिकल फर्म आरपीएम के सहयोग से निःशुल्क दवाइयाँ दी गईं। रक्तचाप की जाँच, रक्त शर्करा, सामान्य शारीरिक समस्याओं का इलाज किया गया।
बीएमएमएफटी के आनंद मंडल और रिंकू डे ने डॉ. जाफर और सभी नर्सिंग सदस्यों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवी पिनाकी रॉय ने कहा, “बीएमएमएफटी का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। हम लोगों को ‘आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और ईएसआई कार्ड और अन्य चिकित्सा बीमा’ बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।“
अधिकांश लोग मध्यम आयु वर्ग के थे और गैस्ट्रिक और सर्दी से संबंधित बीमारियों की समस्या का सामना कर रहे थे।
चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में नयन दत्ता, बुबुन रॉय, संदीप धीबर, पिनाकी रॉय, आनंद मंडल (बेनू के भाई), मिंचू कर, स्वर्णिम डे, महेंद्र मंडल (बेनू के बेटे), संजय पंडित, सोनू निगम, आंचल कुमारी, नंदिनी कुमारी, निर्मल सेन, मिलन बनर्जी, दीपक मंडल, विवेक कुमार, आलोक धर और शेख रऊफ की भूमिका सराहनीय रही।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

