समाज के हर व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के प्रति बनाना है जागरूक : एसएसपी…

समाज के हर व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के प्रति बनाना है जागरूक : एसएसपी…

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत शनिवार को रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन एवं ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कया..

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 31 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सड़क सुरक्षा के प्रति समाज के हर व्यक्ति को जागरूक बनाना है..

उन्होंने कहा कि सड़क पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए लोगों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए..

साथ ही कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति या व्यक्तियों के परिवार पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। कभी-कभी देखा गया है कि सड़क दुर्घटना में परिवार का एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। इसलिए सभी लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाती है..

रैली के दौरान पुलिस उपाधिक्षक यातायात अरविंद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात के नियमों की जानकारी दी..

मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के रवि मिश्रा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनिल कुमार, रोड इंजिनियरिंग एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी देवेंद्र कुमार, नेहरू युवा केन्द्र तथा पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के छात्र, ट्राफिक पुलिस कर्मी उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *