समाजसेवी शीतल दत्ता ने अपने जीवन का 39 वन रक्तदान कर 7 महीना के बच्चे को किया मदद…

समाजसेवी शीतल दत्ता ने अपने जीवन का 39 वन रक्तदान कर 7 महीना के बच्चे को किया मदद…

सिंदरी(SINDRI):बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल पंचायत के कुइया बस्ती के विक्की महतो के पुत्र देवेश महतो ( 7 महीना) बच्चे को चास बोकारो के मुस्कान हॉस्पिटल में कल रात को एडमिट किया था lडॉक्टर ने कहा कि तत्काल सुबह में इनको ब्लड की आवश्यकता है उनके पिता ने समर्पण एक नेक पहल संस्था के सिंदरी विधानसभा के विधायक मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता को सूचना दिए l

इसकी जानकारी मिलते ही शीतल दत्ता ने तुरंत धनबाद से रेड क्रॉस ब्लड बैंक बोकारो में जाकर रक्तदान कर जरूरतमंद परिवार के लिए उपलब्ध कराया रक्त ,उन्होंने अपने जीवन का 39 व रक्तदान किया l

इस अवसर पर समर्पण एक नेक पहल संस्था के अध्यक्ष दीपेश चौहान, ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के गौतम मंडल, हरिओम सेवा संस्था के संस्थापक सदस्य विनोद सिंह ,प्रभास पाल , प्रेमांशु पाल ,आमोद बावरी ,अनिल महतो ,हारु बावरी ,बबलू बाउरी , आदि ने बच्चे के जल्दी स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना की l एवं शीतल दत्ता को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया l मौके पर रेड क्रॉस ब्लड बैंक के टेक्नीशियन रंजन सिंह, बोकारो के जाने-माने समाजसेवी साजिद हुसैन, बच्चे के चाचा पंकज महतो मौजूद थे l

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *