समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने मटकुरिया दुर्गा मंडप स्थित निर्माणाधीन मंदिर का किया शिलान्यास…

समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने मटकुरिया दुर्गा मंडप स्थित निर्माणाधीन मंदिर का किया शिलान्यास…

धनबाद(DHANBAD):मटकुरिया सेवा समिति कतरास रोड मटकुरिया द्वारा प्रसिद्ध दुर्गा मंडप मटकुरिया में दुर्गा माता के निर्माणाधीन मंदिर के कार्य को मूर्त रूप देने के लिए आज दिनांक 7.4.2025 कि सुबह 10 बजे विधि विधान के साथ शिलान्यास कर कार्य का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मटकुरिया सेवा समिति द्वारा किया गया। मटकुरिया सेवा समिति सामाजिक कार्यों में विगत वर्ष 1977 से सक्रिय हैं।

मटकुरिया सेवा समिति के अध्यक्ष नितिन भट्ट कि अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में धनबाद के प्रसिद्ध व्यवसाई युवा समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समिति के सचिव नरेंद्र शर्मा राजू के द्वारा किया गया।

मुख्यअतिथि के रूप में धनबाद के प्रसिद्ध व्यवसाई युवा समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने बताया कि किसी भी संगठन के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करना गौरव की बात है। मटकुरिया सेवा समिति जैसे संगठनों के माध्यम से समाज को सीखने की जरूरत है। मटकुरिया सेवा समिति ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मटकुरिया सेवा समिति द्वारा मंदिर निर्माण का लिया गया संकल्प हम सब मिलकर पूरा करेंगे।

मौक़े पर समिति के अध्यक्ष नितिन भट्ट ने बताया कि मटकुरिया सेवा समिति का लक्ष्य वर्ष 2025 में आने वाली दुर्गा पूजा से पहले मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण कर प्राण प्रतिष्ठा करने का लक्ष्य है। इसी के साथ मटकिया सेवा समिति द्वारा संचालित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मटकुरिया 2026 में अपने 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। मोहल्ले वासी और समाज के सहयोग से समाज सेवा के क्षेत्र में मटकुरिया सेवा समिति सफलतापूर्वक 50 में वर्षगांठ का तमगा का हासिल कर करेगी।

मौक़े पर समिति के वाईस चेयर मैन सरदार मोहन सिंह छावडा, समिति के कोषाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह बाबू, समिति के सह सचिव भावेश सिंह, द्वारिका तिवारी, सुरेश अग्रवाल, गोबिंद बुरनवाल, सरोज सिंह, दिलीप सिंह, वरयाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह बंटू, लकी सिंह, राम उजागीर यादव, सुधीर तिवारी, मनोज शर्मा, बॉबी पाण्डेय, प्रमोद लाला, अनिल सिन्हा, नरेश बरनवाल, लक्ष्मी कांत चावडा, प्रभु यादव, रंजय सिंह, राजेश प्रसाद, शंकर राम, विकास जैन, तनवीर सिंह, सूरज गुप्ता, रोहन सिंह, राहुल गुप्ता, अरुण द्विवेदी, पुनीत यादव, अमिताभ गुप्ता, विशाल प्रसाद, बिनोद यादव, शशि महतो, विकास जैन, मनोज गोंड, रोहित शर्मा, अमन श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, अजय पंडित, जैनल गुप्ता, बंटी शर्मा, पुनीत यादव, रौनक चौधरी, नविन गुप्ता, करन कुमार, राजा कुमार, गोलू कुमार, बादल कुमार, पियूष कुमार सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *