समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने देर रात पुराना बाजार में मौजूद महिला सब्जी विक्रेताओं को कंबल वितरित किया…

समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने देर रात पुराना बाजार में मौजूद महिला सब्जी विक्रेताओं को कंबल वितरित किया…

धनबाद(DHANBAD):सोमवार को समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने देर रात पुराना बाजार में निमियाघाट एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला सब्जी विक्रेताओं को कंबल वितरित किया।इस सर्दी के मौसम में महिला सब्जी विक्रेताओं,रिक्शा चालकों व फुटपाथ पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल पाकर काफी राहत मिली। महिला सब्जी विक्रेताओं ने उदय प्रताप सिंह को उनके सर पर हाथ रखकर ढेर सारा आशीर्वाद दिया..

मौके पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा, सही जरूरतमंदों की सेवा से मन को संतुष्टि होता है क्योंकि पुराना बाजार में धनबाद के आसपास के गांवों से महिला सब्जी विक्रेता सालों भर धनबादवासियों को हर दिन देर रात्रि तक सस्ते दर पर हरी सब्जियों की सेवा देतीं हैं और सुबह अपने गांव खेती के लिए वापस अपने गांव चली जातीं हैं। इस वर्ष कंबल वितरण के लिए पुराना बाजार पहुंचते ही सभी महिला सब्जी विक्रेताओं ने अपना ढेर सारा आशीर्वाद मुझे और मेरी टीम को दिया है। जिससे समस्त टीम को काफी खुशी मिली है..

बताया कि रात्रि में वे विगत 15 दिनों से जरूरतमंदों को अपनी टीम के साथ कंबल वितरण कर रहे हैं।और आज पुराना बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिलाओं को लगातार पांचवें वर्ष कंबल वितरित किया हूं। यह अभियान पूरा ठंड तक चलता रहेगा।मेरा उद्देश्य यही है कि ठंड से किसी जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए हर वर्ष मैं अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरण विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करता हूं कोई भी जरूरतमंद कंबल एवं गर्म कपड़ों के लिए मुझसे संपर्क करें..

उन्होंने कहा है कि मेरा यही कहना है कि जग में आए हो तो कुछ काम करो, जग में रहकर कुछ काम करो। इस दुनिया में जन्म हुआ है, कुछ नेक काम अवश्य करें।नेक कार्य करने से युवाओं को भी गरीबों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद बरसाते हैं। और सबसे बड़ी बात जरूरतमंदों की सेवा करने से उनका आत्मिक एवं हार्दिक आशीर्वाद मिलता है..

जरूरतमंदों असहायों की सेवा से बड़ा कार्य दुनिया में दूसरा कार्य नहीं है। देर रात कंबल वितरण में उदय प्रताप सिंह, सागर मिश्रा, जिशु सिंह, श्वेताभ सिंह, सोनू सिंह, शंकर प्रसाद, अजय पांडे थे..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *