समाजसेवी आशीष सिंह सूर्यवंशी ने विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के दौरान ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ विषय के पक्ष में बोकारो(CCL) के ऑफिसर क्लब में अपना वक्तव्य दिया….

समाजसेवी आशीष सिंह सूर्यवंशी ने विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के दौरान ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ विषय के पक्ष में बोकारो(CCL) के ऑफिसर क्लब में अपना वक्तव्य दिया….

धनबाद(SINDRI): सिंदरी के युवा समाजसेवी आशीष सिंह सूर्यवंशी ने विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के दौरान ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ विषय के पक्ष में बोकारो/बेरमो स्थित सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) के ऑफिसर क्लब में अपना वक्तव्य दिया. 21 एवं 22 मार्च को आयोजित उपरोक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में धनबाद एवं बोकारो जिला के युवाओं को “एक राष्ट्र – एक चुनाव” के विषय पर अपना विचार प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान किया गया है। आशीष ने अपने वक्तव्य में कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी इस देश में अधिकांश लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, असंख्य ऐसे लोग हैं जिनको दो वक्त की रोटी भी उपलब्ध नहीं हो पाती, इसके अतिरिक्त भारत में आज भी बड़ी आबादी झुग्गी – झोपड़ियों में निवास करती है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के माध्यम से हम चुनावी खर्चों को कम कर देश की संपत्ति और संसाधनों को बचा सकते हैं जिसका उपयोग अंत्योदय के कल्याण में किया जा सकेगा। लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ आयोजित करने से संपत्ति और संसाधन के बचत के साथ-साथ नेताओं का ध्यान चुनाव केंद्रित न होकर विकास केंद्रित होगा, क्योंकि निरंतर खंड-खंड में आयोजित होने वाले चुनावों के कारण विकासात्मक कार्य बाधित होते हैं और लीडर्स का ध्यान चुनाव पर अधिक केंद्रित होता है। उन्होंने सभागार में उपस्थित युवा श्रोताओं से एक राष्ट्र एक चुनाव विषय का समर्थन करने की अपील की और विकसित भारत के लिए इसे एक अनोखा और अभूतपूर्व पहल बताया।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *