समाजवादी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को दिया समर्थन…

समाजवादी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को दिया समर्थन…

झरिया(DHANBAD): समाजवादी पार्टी बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झरिया के बिहार बिल्डिंग कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संजीव सिंह को मेयर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे संजीव सिंह को अपना समर्थन देकर उन्हें मेयर की कुर्सी तक पहुंचाएं। अवधेश तिवारी ने कहा कि संजीव सिंह एक योग्य और जनप्रिय नेता हैं, जो शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाजवादी पार्टी का समर्थन मिलने से संजीव सिंह की जीत की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *