धनबाद(NIRSA) : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र कुमारधुबी बाजार में सब्जी विक्रेता सुनील साव को मोहम्मद जनबाज अंसारी उसके अन्य दो साथियों ने सुनील साव पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसके सर एवं नाक फट गया है…
इस संबंध में भुक्तभोगी साव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टाफ को लेकर विवाद था। जिसके कारण जनबाज अंसारी एव उसके दो अन्य साथियों के साथ आकर मुझे पर हमला कर दिया। उसका इरादा मुझे जान से मार देने का था। लोग अगर बीच बचाव नहीं करते तो मुझे जान से मार देता। जाते जाते वह बिक्री का सारा पैसा छीनकर चला गया।पीड़ित की शिकायत पर कुमारधुबी पुलिस मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

