सफाई कर्मियों के वेतन व अन्य सुविधाओं, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मिली विधायक रागिनी सिंह…

सफाई कर्मियों के वेतन व अन्य सुविधाओं, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मिली विधायक रागिनी सिंह…

झरिया(DHANBAD):झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह झरिया क्षेत्र की कई जन समस्याओं को लेकर आज नगर आयुक्त रवि राज शर्मा से मिली। जिसमें मुख्य रूप से घर – घर कचड़ा उठाने वाली रेमकी कंपनी के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना और अधिकारियों द्वारा अभद्र रूप से बात करना था। साथ ही झरिया में लगातार पानी की समस्या, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्या से नगर आयुक्त को अवगत कराई।

विधायक रागिनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सफाई कर्मी जो घर घर से कचड़ा उठते है, उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता है अधिकारी उनके साथ ठीक से पेश नहीं आते है, इसे लेकर नगर आयुक्त से बात हुई उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया साथ ही झरिया में कई दिनों से पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं हो रही हैं इस पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर भी बात हुई वही भूलन बरारी में लग चुके तीन मोटरों को जल्द शुरू किए जाने का निर्देश दिया जिससे लोगों को सहूलियत पहुंचे वही दुर्गा पूजा से पूर्व सभी स्ट्रीट लाइट व सफाई कार्य पूरा किए जाने एवं बरसात के बाद करीब आठ करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य पूरा किए जाने की बात हुई जिसपर नगर आयुक्त से सकारात्मक वार्ता हुई है। और उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी विषयों पर गंभीरता पूर्वक कार्य किया जाएगा वही विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि अगर इन समस्या का समाधान नहीं होता हैं तो हमलोग आंदोलन पर भी जायेंगे। वही नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कहा कि विधायक से सफाई कर्मी, पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट को लेकर बात हुई जो भी समस्या है उसका जल्द समाधान किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से संतोष सिंह के डी पांडेय संजय यादव छोटू सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं मजदूर भाई मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *