धनबाद(NIRSA): निरसा के मदनपुर पंचायत स्थित तिलतोड़िया गांव में आयोजित 15 से 21अक्टूबर तक सप्ताहव्यापी श्रीमद भागवत कथा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत गांव में स्थित बड़ा तालाब समीप पूजा पाठ एवं वैदिक मंत्रउच्चारण के साथ सभी भक्तगण कलश पात्र में जल भरकर पुरे गांव का भ्रमण किया..
इस दौरान भक्ति गीत से पूरा तिलतोड़िया गुंजामयान हो गया। कथावचक उत्तम कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा की तिलतोड़िया में सप्ताहव्यापी भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जो की प्रतिदिन संध्या 4 बजे से संध्या 7 बजे तक चलेगा। सभी श्रद्धालु इस पावन कथा में शामिल होकर अपने जीवन में कथा श्रवण करें.
तिलतोड़िया गांव में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर स्थानीय युवकों में काफी खुशी देखी जा रही है पूर्व में भी तिलतोड़िया गांव में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का सफल आयोजन किया जा चुका है जिसका श्रेय समस्त तिलतोड़िया ग्रामवासियों को जाता है.
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

