सदर अस्पताल में सफल सर्जरी से मरीजों के खिले चेहरे…..

सदर अस्पताल में सफल सर्जरी से मरीजों के खिले चेहरे…..

धनबाद(DHANBAD): सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर बेहतर हो रही व्यवस्था का एक और सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अस्पताल से आज एक साथ तीन मरीजों को सफल ऑपरेशन और उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि द्रोपदी देवी, नमिता देवी एवं अंजाना मोदक सहित तीन मरीज, जिन्हें बच्चेदानी में गांठ (फाइब्रॉइड) एवं ओवेरियन ट्यूमर की समस्या थी, का सफल उपचार के उपरांत पूर्णतः स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

बताया कि डिस्चार्ज के समय सभी मरीजों ने अस्पताल की सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर की तथा अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद दिया।

इसी उपलब्धी को जारी रखते हुए आज एक गर्भाशय का भी सफलतापूर्वक उपचार किया गया। प्रमिला देवी, उम्र 46 वर्ष, पति लगन रवानी, निवासी छोटा नागरी, धनबाद, जो पिछले कई महीनों से अत्यधिक मासिक रक्तस्राव से पीड़ित थीं, उनकी जांच में यूटेराइन फाइब्रॉइड पाया गया। लगन रवानी पेशे से एक दैनिक वेतनभोगी है। आर्थिक तंगी के कारण सदर अस्पताल का रूख किया और आयुषम्न भारत कार्ड का इस्तेमाल किया।

आज डॉ. संजीव के नेतृत्व में, डॉ. आनंद (एनेस्थेटिस्ट) एवं मदुसदन मरांडी के सहयोग से मरीज का सफलतापूर्वक हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है।

उल्लेखनीय है कि मरीज डायबिटीज से भी ग्रसित थीं, जिसके समुचित प्रबंधन के साथ उनका उपचार किया गया।

मरीज के परिजनों ने अस्पताल की बेहतर व्यवस्था एवं सफल उपचार के लिए चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मरीज को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार का लाभ भी प्रदान किया गया।

सदर अस्पताल, धनबाद द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का यह क्रम निरंतर जारी है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *