धनबाद(DHANBAD):झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज सदर अस्पताल, धनबाद परिसर में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारपहिया वाहन शेड एवं प्रतीक्षालय शेड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सदर अस्पताल में दूर-दराज़ से इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। चारपहिया वाहन शेड के निर्माण से जहां वाहनों की सुरक्षित पार्किंग सुनिश्चित होगी, वहीं प्रतीक्षालय शेड के निर्माण से मरीजों एवं उनके परिजनों को धूप-बारिश से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनसुविधा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और आगे भी अस्पताल परिसर में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम में निर्मल प्रधान , रवि सिन्हा , मौसम सिंह , मनोज मालाकार , तमाल राय , रंजय सिंह , सुनील चौधरी , अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल के लिए विधायक राज सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

