धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल में रविवार को तीन शिफ्ट में जेनरल व गायनी में चिकित्सक रहेंगे।
गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉक्टर सुमन, दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 तक डॉक्टर विश्व भारती तथा रात 8:00 बजे से सोमवार सुबह 8:00 बजे तक डॉक्टर संध्या तिवारी रहेंगे।
जेनरल इमर्जेंसी में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक डॉक्टर पीपी पांडेय, दोपहर 3:00 बजे से रात 9:00 बजे तक डॉक्टर ईपिल टोपनो तथा रात 9:00 बजे से सोमवार सुबह 9:00 बजे तक डॉक्टर शीला रहेंगे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

