सदर अस्पताल में महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न..निजी अस्पताल में होते 30 से 40 हजार रुपये खर्च…

सदर अस्पताल में महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न..निजी अस्पताल में होते 30 से 40 हजार रुपये खर्च…

धनबाद(DHANBAD):सदर अस्पताल में आज एक महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यदि महिला यही ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में कराती तो उनके 30 से 40 हजार रुपये खर्च होते।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि नगीना बाज़ार निवासी वंदना देवी (31 वर्ष) पिछले छह माह से लगातार पेट में दर्द और गोला जैसा महसूस होने की समस्या से परेशान थीं। निजी क्लिनिक में परामर्श के दौरान उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। जहाँ खर्च लगभग 30 से 40 हज़ार रुपये बताया गया।

इस बीच सहिया एवं स्थानीय लोगों से धनबाद के सदर अस्पताल में मिलने वाली निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने यहाँ उपचार कराने का निर्णय लिया।

सदर अस्पताल में परामर्श हेतु पहुँचने पर स्त्री रोग विषेशज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने उनकी जाँच की और ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। तत्पश्चात आज सुबह डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में तथा निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ आनंद के सहयोग से महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑपरेशन में मदुसूदन मरांडी एवं सिस्टर रेखा की भी अहम भूमिका रही। ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा और महिला की स्थिति सामान्य है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *