सदर अस्पताल में एमएनसीयू का उद्घाटन…

सदर अस्पताल में एमएनसीयू का उद्घाटन…

हर गरीब विश्वास के साथ सदर अस्पताल में करा सकेंगे इलाज – उपायुक्त

सदर अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आज सदर अस्पताल के नवनिर्मित मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री की सोच है कि राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा मिले। इलाज के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जब से जबर्दस्ती पैसे न लगे। उनकी सोच को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में एमएनसीयू शुरू किया है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का यह संयुक्त प्रयास आम जनता को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले दिनों में सदर अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एमएनसीयू के साथ‌ पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू), वैक्सीनेशन सेंटर, नर्सिंग स्टेशन, जलपान एवं भोजन कक्ष, किचन गार्डन, रजिस्ट्रेशन सह आयुष्मान मित्र कउंटर, पावर बैकअप के अलावा अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है।

कहा कि इन अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रारंभ होने से जिले में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को समय पर समुचित इलाज मिलेगा। वहीं एमएनसीयू में नवजात शिशुओं की एक ही स्थान पर समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल होगी। पीआईसीयू गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इससे अब जिले के मरीजों को बाहर रेफर होने की आवश्यकता नहीं होगी। जबकि वैक्सीनेशन सेंटर के सुदृढ़ होने से नियमित टीकाकरण एवं विशेष अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेगा।

वहीं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि एमएनसीयू में अलग-अलग शिफ्ट में डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ अजहरउल हक साही, डॉ विश्वजीत प्रसाद सिंह, डॉ नौशाद आलम, डॉ मनोज हेंब्रम, डॉ पल्लवी एवं डॉ कुमार गौतम रहेंगे।

उद्घाटन से पूर्व एमएनसीयू पहुंचने पर उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल दंडाधिकारी का पारंपरिक रीति रिवाज एवं लोटा पानी से स्वागत किया गया।

उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज,अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, यूनियन बैंक के रीजनल डायरेक्टर दीपमाला लकड़ा, चिफ मैनेजर अमित कुमार, एल.सी. रोड ब्रांच के मैनेजर अरविंद सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *