धनबाद(DHANBAD):शुक्रवार को कतरास-सिजूआ मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार कि रात्रि 11 बजे सिजूआ की ओर से आ रही एक सेंट्रो कार (वाहन संख्या: JH 09 AX 4488) ने कतरास की ओर से आ रही मोटरसाइकिल (वाहन संख्या: JH 10 CT 6036) को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उठाया। इस दौरान जब लोग घायलों को कार में डालकर अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी कार चालक मौका देखकर वाहन ले कर भाग निकला।
सूचना मिलने पर अंगारपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मोटरसाइकिल सवार युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
जोगता थाना क्षेत्र के 22/12 का निवासी बताया जा रहा है.
. NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

