सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर टाउन हॉल धनबाद में सेमिनार का किया गया आयोजन….

सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर टाउन हॉल धनबाद में सेमिनार का किया गया आयोजन….

धनबाद(DHANBAD): सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 को मैं हूं धनबाद समूह के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों अधिकारियों एवं धनबाद पुलिस के कर्मचारियों अधिकारियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर टाउन हॉल धनबाद में सेमिनार का आयोजन किया गया..

कार्यक्रम की शुरुआत अरविंद कुमार सिंह (डीएसपी ट्रैफिक) के द्वारा स्वतंत्र कुमार (रोड सेफ्टी एक्सपर्ट) जी को पुष्प गुच्छ तथा मैं हूं धनबाद समूह के प्रेसिडेंट पूजा रत्नाकर जी को पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मैं हूं धनबाद समूह के अध्यक्ष पूजा रत्नाकर के द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर संस्था के द्वारा किए गए क्रियाकलाप पर चर्चा कर तथा अन्य क्रियाकलाप के विषय में बताकर किया गया..

तत्पश्चात स्वतंत्र कुमार जी के द्वारा सड़क सुरक्षा की दुनिया में वर्तमान स्थिति क्या है के साथ-साथ भारत कहां खड़ा होता है सुरक्षा के मामले में। हमारे झारखंड राज्य की क्या स्थिति है एवं अंततः हमारे धनबाद की वर्तमान स्थिति क्या है सड़क सुरक्षा के मामले में।सेमिनार के दौरान सवाल जवाब सेशन भी रखा गया जिसमें धनबाद के डीटीओ, दिवाकर सी द्विवेदी जी तथा अरविंद कुमार सिंह जी, ट्रैफिक डीएसपी धनबाद ने धनबाद की तत्कालीन सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्याओं पर माननीय स्वतंत्र कुमार जी से गहनता पूर्वक चर्चा किया..

सेमिनार के दौरान कुछ निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई :-1. ब्लैक स्पॉट क्या है? 2. ट्रैफिक सिग्नल्स 3. 5E’s के माध्यम से हम लोग किस प्रकार लोगों की जान बचा सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में माननीय अरविंद कुमार सिंह तथा डीटीओ धनबाद के द्वारा मैं हूं धनबाद समूह के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने पर भी प्रकाश डाला गया..

अंततः कार्यक्रम में मौजूद सभी के द्वारा राष्ट्र गान गाकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना झा, विकास सिंह चौधरी, NK झा, राहुल सिंह, सनोज कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, शुभांकर सरकार, मो. आशिफ इकबाल, मो. इमरान मलिक, मो. सलाउदीन, राणा आचार्य, मो. शमीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *