पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित्त राज+2 उच्च विद्यालय में डीसी मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह और सड़क सुरक्षा टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।डीसी मनीष कुमार एवं एसपी प्रभात कुमार ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट, जूता इत्यादि का उपयोग कर कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वाहन चलाते समय मोबाइल, हेड फोन, इयर बड्स का उपयोग न करने के लिए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्रेरित किया। उपायुक्त ने बच्चों से पढ़ाई को लेकर कई टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु बाइक से हो रही है तथा सबसे अधिक दुर्घटना के शिकार लोग बाइक चलाने वाले ही हैं..
इससे पता चलता है कि शहरी क्षेत्र में निर्धारित गतिसीमा से अधिक रफ्तार और ओवरटेक तथा असंतुलित होकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं पीकर चलाने भी ना दें। उन्होंने बताया थोड़ी सी चूक सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है, ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’…
NEWSANP के लिय पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

