सड़क निर्माण में लापरवाही व सुरक्षा की अनदेखी मामले को लेकर जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने किया विरोध, जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन…

सड़क निर्माण में लापरवाही व सुरक्षा की अनदेखी मामले को लेकर जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने किया विरोध, जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन…

धनबाद(NIRSA): एनएचएआई द्वारा मैथन संजय चौक में निर्माण कराये जा रहे सड़क में लापरवाही व सुरक्षा की अनदेखी करने के मामले को लेकर रविवार की सुबह जिप सदस्य गुलाम कुरैशी निर्माण स्थल पहुंच विरोध जताते हुए कार्य बंद करा दी। दो दिनों के अंदर कार्य निष्पादन करने का आश्वासन के बाद कार्य प्रारम्भ हुआ।जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने कहा की एनएचएआई की लापरवाही के कारण आये दिन संजय चौक के आसपास दुर्घटना हो रही है। लोगों की मौत हो रही है। बाबजूद इसके अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधार नहीं रहे। जिस सड़क का मैं विरोध कर रहा हूं। वह सड़क मैथन जाने का मुख्य रास्ता है। सैकड़ो लोगों सहित स्कूल व कॉलेज के बच्चों का आना जाना रहता है। मगर इस रास्ते को चार दिनों से बंद कर दिया गया। वही जहां से डायवर्सन किया गया है वहां पर कोई भी ट्रैफिक व भोलियंटर की व्यवस्था नहीं है..

अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा? इसके पूर्व भी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। हमारी मांग है की जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कर इसे चालु किया जाय। ताकि कम से कम राहगीरों को परेशानी ना हो। वही संजय चौक निवासी अरुण प्रसाद ने बताया की सड़क निर्माण ज़ब से शुरू हुआ है। हमलोगों का जीना दुभर हो गया है। चार दिन पूर्व सड़क निर्माण में पानी का पाईप काट दिया गया। जिसके कारण घर के बहु बेटी को बाहर जाकर शौच व अन्य कार्यों का निष्पादन करने पर मजबूर है..

वही इस संबंध में ज़ब मुरलीधर सिंह डिप्टी प्रोजेक्ट मैंनेजर ने बताया की वे युद्धस्तर पर सड़क का काम कर रहे है। उम्मीद है दो दिनों के अंदर ढलाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। मगर इस पर बड़ी वाहनों का संचालन 28 दिन बाद ही संभव है। वही सुरक्षा को लेकर दोनों छोर पर भोलिंटियर तैनात कर दिया गया है कार्य प्रगति पर हैं जनता को हो रही असुविधा के लिए खेद प्रकट करता हूँ..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *