सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्री राम आए हैं आदि भक्ति भाव भजन के साथ मायुमं के दिवाली प्रीति मिलन समारोह में जले खुशियों की दीप…

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्री राम आए हैं आदि भक्ति भाव भजन के साथ मायुमं के दिवाली प्रीति मिलन समारोह में जले खुशियों की दीप…

झरिया(JHARIA): सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्री राम आए हैं,अवध आज फिर से सजी है आदि भक्ति भाव भजन से गुलजार हुई अग्रसेन भवन। मौका था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा सोमवार को अग्रेशन भवन परिसर झरिया मे दिवाली मिलन समारोह का..

कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल व सचिव राजेश अग्रवाल ने दीप पलज्वलित कर मां लक्ष्मी वा अग्रेशन जी महाराज के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतू अग्रवाल व निशा शर्मा ने किया।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से एक मनमोहक रंगोली बनाई गई हर जगह दीप जला कर एक दूसरे को दिवाली की शुभ कामनाएं दी..

वहीं छोटे छोटे बच्चों सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आए है, अवध आज फिर से सजी है आदि गीतों पर नृत्य कर दर्शक का मनमोह लिया। कार्यक्रम में कपल डांस, होजी, अंताक्षरी आदि खेल खेले गए। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष की दिवाली हम सभी हिन्दू भाइयों के लिए गर्व का विषय है क्योंकि इस वर्ष प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में प्रभु विराजमान हुए है। जिसका हम सभी हिन्दू भाई कितने वर्षों तक प्रयास किए।तत्पश्चात राष्ट्रगण से साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के सभी पदाधिकारी वा सदस्य मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *