मुंबई(MUMBAI): मुंबई की चमचमाती रात, रोशनी से जगमगाता मंडप और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा पल आया जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर खुशियों की बारात उतर आई। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंदोक के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी। 5 मार्च को मुंबई में हुये इस शानदार समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया के कई दिग्गज मौजूद रहे। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा मीडिया के सामने आया और मुस्कुराते हुये तस्वीरें खिंचवाईं। थोड़ी देर बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया।
सचिन और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर बेटे की शादी पर बेहद खुश नजर आये, वहीं, सारा तेंदुलकर गुलाबी साड़ी में सबका ध्यान खींचती दिखीं। मुंबई में हुई इस शाही शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। जय शाह भी समारोह में पहुंचे और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। क्रिकेटर सुरेश रैन अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ नजर आये। महेंन्द्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इरफान पठान अपनी पत्नी Safa Baig के साथ शामिल हुये। Prithvi Shaw अपनी गर्लफ्रेंड Aakriti Agarwal के साथ नजर आये। Shreyas Iyer भी समारोह में पहुंचे।Yuvraj Singh पत्नी Hazel Keech के साथ कार्यक्रम में शामिल हुये। Rahul Dravid पत्नी Vijeta Pendharkar के साथ शेरवानी में बेहद शालीन अंदाज में दिखे। Ajinkya Rahane पत्नी Radhika Rahane के साथ पहुंचे। Harbhajan Singh पत्नी Geeta Basra के साथ समारोह में शामिल हुये। क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड और उद्योग जगत के सितारों ने भी इस शादी को और खास बना दिया। अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन भी समारोह में नजर आये। शाहरूख खान पत्नी गौरी खान और बेटी शुभाना खान के साथ पहुंचे। उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और बहू Shloka Mehta के साथ शामिल हुये।
सगाई से शादी तक का सफर
अर्जुन और सानिया की प्रेम कहानी पिछले कुछ सालों से चर्चा में थी। दोनों ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह में सगाई की थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार मौजूद थे। इसके बाद इस हफ्ते मुंबई में मेहंदी, संगीत और अन्य पारंपरिक रस्मों के साथ शादी का जश्न शुरू हुआ और आखिरकार गुरुवार को दोनों ने सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी। अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। लंबे कद के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक लगाकर सबको चौंका दिया था, ठीक वैसे ही जैसे उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में किया था। IPL में वह पहले Mumbai Indians का हिस्सा थे, जबकि हाल ही में उन्हें ट्रेड के जरिये Lucknow Super Giants ने अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, सानिया चंदोक मुंबई की एक आंत्रप्रेन्योर हैं और एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से आती हैं। वह उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर के क्षेत्र में काम करती हैं। एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन और उद्यमी के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

