सखियम फाउंडेशन के कंबल वितरण अभियान में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह…

सखियम फाउंडेशन के कंबल वितरण अभियान में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह…

संस्था ने हिंदू मिशन के बच्चे को वितरित किया कंबल एवं फ्रूट जूस

धनबाद(DHANBAD):मंगलवार को हीरापुर, माडा कॉलोनी स्थित हिंदू मिशन अनाथ आश्रम के बच्चों को बढ़ती ठंड के मद्देनजर सामाजिक संस्था सखियम फाउंडेशन ने कंबल एवं फ्रूट जूस वितरित किए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह शामिल हुए, वहीं उन्हें संस्था की अध्यक्ष भारती दुबे, सदस्य इंदु मिश्रा, रीना श्रीवास्तव व ममता कश्यप के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत -सम्मानित किया गया। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सखियाम फाउंडेशन इस ठंड में जरूरतमंदों के लिए ठंड के कपड़ों का वितरण करके बहुत ही उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य कर रही है। यह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादाई कार्य है। उन्होंने धनबाद वासिओं, अन्य संस्थाओं एवं सरकार से पूरे ठंड तक हर मोड़ चौराहो पर निरंतर अलाव एवं कंबल वितरण करने की अपील की। सखियम फाउंडेशन की अध्यक्ष भारती दुबे ने कहा यह हमारी संस्था इस बढ़ती ठंड में बच्चों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर रही है उन्होंने धनबाद वासिओं से अनुरोध है इस कड़कडाके ठंड में धनबाद की हर तबके में जरूरतमंदों की पहचान कर, जानकारी लेकर उन्हें कंबल वितरण करने का पुनीत कार्य करें हिंदू मिशन में बच्चों को प्यार और सम्मान देने में उदय प्रताप सिंह सिंह, संस्था की सदस्य, अविनाश कुमार सुमित उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *