प्रयागराज(PRAYAGRAJ): आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर से श्रद्धालु प्रयागराज संगम में महाकुंभ के पवित्र स्नान का लाभ उठा रहे हैं। करोड़ों करोड़ की संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है और ये सिलसिला 26 फरवरी तक चलता रहेगा।
उत्तरप्रदेश सरकार और प्रशाशन ने इसमें विश्व स्तरीय सभी मापदंडों पर अपने पुख्ता इंतजाम किए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं..
इसी बीच सऊदी अरब में नौकरी कर रहे राकेश यादव जो उत्तरप्रदेश के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला है, जिसने FACEBOOK पर एक भ्रामक खबर पोस्ट किया कि “महाकुंभ में स्नान के बाद 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और महाकुंभ में बने ICU सेंटर में बीमार श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।” इसपर आजमगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक की पहचान करते हुए कड़ी कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशाशन विदेश मंत्रालय से पत्राचार करके भी राकेश यादव का वीजा और पासपोर्ट निरस्त कराने में लगी है..
विदेश मंत्रालय के कार्यवाही के बाद जब राकेश यादव भारत आयेगा तब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा..
बताते चले कि ये FACEBOOK पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा था जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंची है। महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है और अबतक किसी के भी मृत्यु होने की सूचना नहीं है..
NEWSANP के लिए प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट

