धनबाद(DHANBAD): 11 अप्रैल को संस्कृत भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख धनबाद आ रहे हैं उनका धनबाद महानगर में तीन दिन का प्रवास तय है – पुजारी 11 को दिन के 10 बजे धनसर बस्ताकोला दुर्गा मंदिर एंव शाम 4 बजे धैया शनि मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे वही 12 मार्च को सुबह 10 बजे भौंरा एंव शाम 4 बजे बाबूडीह में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सभी तय कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर होना है।
बताते चलें की संघ के 100 वर्ष पूर्ण हुआ है जिसमें वर्ष भर में 7 प्रकार के कार्यक्रम होना है जिसमें हिंदू सम्मेलन प्रत्येक बस्तियों में होना तय है इस श्रृंखला में यह कार्यक्रम हो रहा है । इसके पूर्व विजयादशमी उत्सव, गृह संपर्क अभियान, सामाजिक सद्भाव बैठक, प्रमुख नागरिक गोष्ठी हुआ!
बैठक का उद्देश्य समाज के लोगों को में राष्ट्र भावना जगाना जिसमें अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर लोग समाज राष्ट्र की चिंतन करें एवं पंच परिवर्तन का विषय संघ के द्वारा आया है उसका स्वयं से प्रारंभ अर्थात पालन करके समाज में लागू करें जिसमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य एंव स्व. का बोध है। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त विजयदशमी 2025 से विजयदशमी 2026 तक 7 प्रकार के कार्यक्रमों में यह भी एक कार्यक्रम है।
इस सम्मेलन में संस्कृत भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीश देव पुजारी जी का पाथेय सभी को प्राप्त होगा। पुजारी जी 13 मार्च को संस्कृत भारती के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
आप सभी हिंदू सम्मेलन में सादर आमंत्रित हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

