संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित”पंचायत से पार्लियामेंट 2.0″कार्यक्रम में शामिल हुई झारखण्ड की महिलाएं…

संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित”पंचायत से पार्लियामेंट 2.0″कार्यक्रम में शामिल हुई झारखण्ड की महिलाएं…

राँची(RANCHI): भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर संसद सेंट्रल हॉल में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा “पंचायत से पार्लियामेंट” कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में पूरे देश के अनुसूचित क्षेत्र से 22 राज्यों के लगभग 500 महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया l झारखण्ड से 22 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मण्डल भी शामिल हुआ..

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला थे,साथ ही विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी , केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ,राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह उपस्थित थे, केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास अन्नपूर्णा देवी के पल पर झारखण्ड से 22 सदस्य महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा महिला जनप्रतिनिधि के कारण पंचायत एवं गांव सशक्त हुई है और जहां महिलाएं सशक्त होती है वहां हमेशा समाज के लिए सकारात्मक कार्य होता है..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में पहल किया हैlइसी दिशा में नए संसद भवन के पहले कैबिनेट बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने महिलाओं की दिशा में मजबूत स्तम्भ है lऔर भगवान बिरसा मुंडा के सपनों के अनुसार काम करना होगा और अपने जनजाति क्षेत्र का विकास करते हुए महिलाएं पंचायत के प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ संसद तक पहुंचाने का एक उचित माध्यम हो सकती है ..

पंचायत की महिला जनप्रतिनिधि संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचकर बहूत गौरवानवित महसूत करते हुए अपने आपको भाग्यशाली माना कि उन्हें संसद में मीटिंग करने का सौभाग्य मिला,संसद भवन के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति भवन में भी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक हुई जिसमे पेसा क़ानून पंचायत के अधिकार पर परिचर्चा किया महामहिम राष्ट्रपति ने देशभर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया l सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और ऐसा ही और कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह भी किया ..

प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने किया l इस प्रतिनिधि मण्डल में जिप अध्यक्ष गण किरण बाड़ा, राधारानी सोरेन, पूनम देवी, जिप उपाध्यक्ष सोनी पैकरा, जिप सदस्यगण अनुराधा मुंडा, हिंदिया टोप्पो, कुसुम पूर्ति,देवयानी मुर्मू,ज्योति मेरल, मुखियागण कलावती देवी, रानी मिंज, सरिता मरांडी,मीणा देवी, सोनमती मुर्मू, अंजली लकड़ा, निशा बड़ाइक सहित कई लोग उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *