संविधान दिवस पर सीपीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संविधान रक्षा का संकल्प…

संविधान दिवस पर सीपीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संविधान रक्षा का संकल्प…

सिंदरी(SINDR):भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर रोड़ाबांद चौक, सिंदरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व सीपीएम जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और संविधान की रक्षा का शपथ दिलाया।

विकास ठाकुर ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वसमावेशी संविधान है, जिसने देश के हर वर्ग को समानता, अधिकार और स्वतंत्रता सुनिश्चित की है।

अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश का संविधान और संवैधानिक संस्थाएँ—चुनाव आयोग, न्यायपालिका, कार्यपालिका और मीडिया—लगातार दबाव और हस्तक्षेप का सामना कर रही हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि सदियों के संघर्ष और लाखों बलिदानों से निर्मित संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी अब जनता के कंधों पर आ गई है, और देशवासियों को आगे बढ़कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में सीपीएम सिंदरी–बरियारपुर लोकल सचिव गौतम प्रसाद,
भारत ज्ञान विज्ञान समिति सिंदरी नगर अध्यक्ष अनामिका तिवारी,
शाखा सचिव सूर्य कुमार सिंह, राज नारायण तिवारी,शिबू राय, रामलाल महतो, राजू तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *