संविधान दिवस पर धनबाद कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों ने ली शपथ…

संविधान दिवस पर धनबाद कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों ने ली शपथ…

धनबाद(DHANBAD): संविधान दिवस पर आज धनबाद व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। मौके पर उपस्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र तिवारी ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि संविधान की शक्ति उसके उद्देश्य उसमें वर्णित सामाजिक, आर्थिक न्याय की परिकल्पना समझने का इससे अच्छा अवसर कोई नहीं हो सकता। ऐसे तो हम रोज संविधान के प्रावधानों के तहत ही काम करते हैं परंतु वर्ष में एक दिन ऐसा भी होता है, जिसमें हम अपने संविधान के प्रति निष्ठा प्रकट करने के लिए एक जगह एकत्रित होते हैं।

कार्यक्रम में धनबाद के तमाम न्यायिक पदाधिकारी, विधिक स्वयंसेवक, सिविल कोर्ट कर्मचारी, बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्ता और उपस्थित अधिकारियों ने संविधान के प्रस्तावना को न्यायाधीशों के संग पढ़ा और संविधान में अपनी निष्ठा प्रकट की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *