संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम शुरू, ASI की निगरानी में काम जारी…

संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम शुरू, ASI की निगरानी में काम जारी…

उतार प्रदेश(UTTAR PRADESH): इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम रविवार से शुरू कर दिया गया है. 12 मार्च को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एएसआई की टीम को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की रंगाई कराने का निर्देश दिया था. जिसके बाद मस्जिद का मूल्यांकन करने के लिए 13 मार्च को एएसआई की टीम मस्जिद पहुंची. संभल जिला अदालत में मस्जिद पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील शकील वारसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार से मस्जिद के बाहरी दीवारों पर रंग करने का काम शुरू किया गया है.

एएसआई की टीम ने किया जायजा
जायजा लेने के लिए एएसआई की टीम शनिवार को मस्जिद पहुंची. इस दौरान उन्होंने मस्जिद के पश्चिमी हिस्से का निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक दिल्ली से दो पेशेवर पेंटर को मस्जिद की पुताई के लिए बुलाया गया है. पेंटरों ने यह आश्वासन दिया है कि वे कोर्ट का आदेश मानते हुए सावधानी के साथ बिना संरचना को नुकसान पहुंचाए कार्य करेंगे.

हाई कोर्ट का निर्देश
रमजान शुरू होने से पहले मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में मस्जिद की रंगाई-पुताई को लेकर याचिका डाली थी. इस याचिका को कोर्ट द्वारा आंशिक रूप से स्वीकार किया गया है. 8 अप्रैल को जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल द्वारा इस मामले की सुनवाई करते हुए मस्जिद के बाहरी दीवारों को रंगने की अनुमति दी गई. लेकिन किसी भी प्रकार के संरचनात्मक बदलाव के लिए कोर्ट की तरफ से अनुमति नहीं दी गई. इसके अलावा कोर्ट द्वारा मस्जिद के बाहर लाइट्स लगाने को भी कहा गया है.

कितने मजदूर करेंगे रंगाई का काम?
जानकारी के मुताबिक 10 मजदूरों को रंगाई के काम के लिए लगाया गया है. इस पूरे रंगाई के दौरान एएसआई की टीम और पुलिस अधिकारी कार्यस्थल पर मौजूद रहेंगे. मस्जिद कमेटी के वकील ने बताया है कि मस्जिद की रंगाई के लिए हरा, सफेद और गोल्डन रंग का उपयोग किया जाएगा.

NEWSANP के लिए उतार प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *