सिन्दरी(SINDRI): आज दिनांक 1फरवरी को बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर परिसर मे अखिल भारतीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति और पिछड़ा वर्ग कर्मचारी समन्वय काउंसिल के तत्वावधान मे आयोजित संत रविदास की जयन्ती समता संदेश के रूप आयोजित किया गया।
अपने समता संदेश मे डा बी एन राय ने कहा कि समता न्याय और बन्धुत्व की भावना वगैर ह्रदय परिवर्तन संभव नही है।
अपने संदेश मे भोला पासवान ने कहा कि समरसता से ही समाज का कल्याण होगा।
अध्यक्ष शिवपुजन राम ने कहा कि संत रविदास जी ने कहे थे कि समाज के सभी सदस्य देवतुल्य है।
वहीं उपस्थित सुरेश प्रसाद ,डा नन्द किशोर कुमार,बुधन राम, सुभाष बाउरी, राजाराम के साथ रणजीत कुमार प्रशांत दुबे, शैलेन्द्र द्विवेदी,एस के सिंह जितेन्द्र शर्मा श्री मति दामिनी द्विवेदी , श्याम कुमार ,शंकर राम, लाल मोहन पासवान अमित कुमार शर्मा, जितेन बाउरी,रवि कुमार दास के साथ सैकड़ों लोगो ने उपस्थिति होकर संत रविदास जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और संत रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचार को अपने जीवन में अमल करने की बात कहा ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

