धनबाद (DHANBAD): चैम्बर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर की आमसभा गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर संजीव चौरसिया को लगातार चौथी बार चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मनीष रंजन को लगातार आठवीं बार जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सचिव पद पर अमोद कुमार श्रीवास्तव का सर्वसम्मति से चयन हुआ।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजीव चौरसिया ने कहा कि पार्क मार्केट परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय आम लोगों और व्यापारियों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। तेज दुर्गंध के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा चिल्ड्रन पार्क के आसपास फुटपाथ दुकानों के संचालन से वाहनों की पार्किंग में परेशानी होती है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है। उन्होंने कहा कि शौचालय और अवैध फुटपाथ दुकानों को हटाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
बैठक में चैम्बर के संरक्षक राजेंद्र बर्णवाल, अशोक भट्टाचार्य, विनोद भारिया, हीरालाल साव, आशीष वर्मा, विनोद अग्रवाल, ब्रजलाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा चंदन मोइला, किशन चौरसिया, चंचल चौरसिया, आशीष जिंदल, बाबू जिंदल, विजय साव, रंजन गुप्ता, संजय कुमार, कुणाल सिंह, शांतनु पाल, मंजर आलम, बुला चंद्रा, आनंद कुमार, संदीप चोपड़ा, नारायण कर्ण, राजेश साव और राजीव नमन सहित अन्य सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और बाजार के विकास को लेकर कई अहम सुझावों पर चर्चा की गई।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

