संजीव कुमार बने राजगंज के नए थानेदार…

संजीव कुमार बने राजगंज के नए थानेदार…

धनबाद(DHANBAD):हाल ही में पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार राजगंज के नए थानेदार बनाए गए। वे पुलिस लाइन में ‘वेटिंग फॉर पोस्टिंग’ पर थे। विभागीय सीमित परीक्षा पास कर एसआई बने संजीव कुमार को अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अलीशा कुमारी के लाइन क्लोज के बाद खाली था पद
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया गया था। इसके बाद से यह पद खाली पड़ा था और नए थानेदार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब संजीव की नियुक्ति के साथ ही इन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *