धनबाद(DHANBAD):महुदा क्षेत्र अंतर्गत आमाडीह में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 मारुति नंदन महायज्ञ में सम्मिलित हुए धनबाद महानगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह। यज्ञाचार्य शिव शंकर पाण्डेय जी द्वारा रक्षा सूत्र एवं सोलह आना यज्ञ समिति द्वारा भगवा वस्त्र देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात शेखर सिंह जी ने प्रभु श्री राम के परम् भक्त महाबली संकट मोचन हनुमान सहित यज्ञ मंडप में विराजमान सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किए।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

