धनबाद(DHANBAD) आज असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने तोपचांची प्रखंड के सिंहदाहा काली मंदिर में अपने लक्ष्य ‘धनबाद फर्स्ट’ के तहत एक नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना था।
शिविर में आसपास के गांवों के काफी लोगों ने भाग लिया और असर्फी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सामुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) फॉर्म के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण जैसे रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (Sp02), तापमान, वजन के साथ-साथ कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधाएं का लाभ उठाया। असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ चिकित्सा सुविधाओं की कमी है।”
इस आयोजन ने न केवल स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा दिया, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। श्री हेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि असर्फी हॉस्पिटल द्वारा ऐसे शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर कई स्थानीय भी उपस्थित थे, जिन्होंने शिविर की सराहना की और इसे समुदाय के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

