धनबाद(NIRSA): श्री श्याम सेवा मंडल निरसा द्वारा 28 दिसम्बर की संध्या श्याम बाबा का भव्य कीर्तन दरबार सजाया जायेगा। इसी उपलक्ष में शुक्रवार की प्राता :निरसा अग्रसेन भवन से भव्य निशान यात्रा निकाली गई।निशान यात्रा में निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी उपस्थित हुई। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,बच्चे एवं युवा मौजूद थे। निशान यात्रा निरसा, मुगमा,एग्यारकुंड, कुमारधुबी,चिरकुंडा होते हुए पश्चिम बंगाल नियामतपुर श्री श्याम मंदिर जाएगी..
इस दौरान भक्तों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह जल पान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूरणमल गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है..
28 दिसम्बर की संध्या निरसा स्थित अग्रसेन भवन में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाएगा। इसी उपलक्ष्य में आज निरसा से भव्य निशान यात्रा निकाली गई है। यह निशान यात्रा पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित श्री श्याम मंदिर तक जाएगी। उन्होंने चैनल के माध्यम से सभी भक्तों से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कीर्तन दरबार में पहुंचे और श्याम भजनों का आनंद उठाए।पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने सभी श्याम प्रेमियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि श्याम बाबा सभी की मनोकामनाएं पूरी करें।इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय श्री श्याम” “हारे की सहारे की जय” “तीन बाणधारी की जय” आदि जयघोष से गुंजायमान हो गया..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

