श्री श्याम दीवाने एगारकुण्ड द्वारा19 और 20 दिसंबर को दो दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन…

श्री श्याम दीवाने एगारकुण्ड द्वारा19 और 20 दिसंबर को दो दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन…

निरसा(NIRSA):श्री श्याम दीवाने एगारकुण्ड द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर श्री श्याम दीवाने एगारकुण्ड द्वारा प्रेसवार्ता कर दो दिवसीय कार्यक्रम के बारे बताया गया। अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम फागुन अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भव्य तरह से 19 और 20 दिसंबर को उत्सव किया जाएगा। 19 दिसंबर को एगारकुण्ड आशीर्वाद मैरिज हॉल से भव्य निशान शोभायात्रा बाजेगाजे एवं बाबा के भव्य दरबार के साथ श्री श्याम एवं दादी मंदिर नियामतपुर धाम तक निकाली जाएगी। जिसमें महिला ,पुरूष एवं बच्चें बाबा के निशान यात्रा में शामिल रहेंगे। वही 20 दिसंबर को मैथन स्थित रॉयल इंटरनेशनल चिरकुंडा में बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा साथ भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस भजन कीर्तन में जयपुर और कानपुर से भजन कलाकार बाबा का भजन कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।

NEWSANP के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *