कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का पुतला फूंका
धनबाद(DHANBAD) :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।साथ ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का पुतला जलाकर आक्रोश भी व्यक्त किया गया।यह कार्यक्रम श्रीराम सेना के बैनर तले श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं समाजसेवी दिलीप सिंह की अगुवाई में हुआ।इस बाबत उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में सैलानियों की मौत से लोगों में आक्रोश है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतारना आतंकवाद की घृणित मानसिकता और उसके मानवता विरोधी स्वरूप को उजागर करता है। निर्दोष लोगों के ऊपर कायराना हमला बहुत ही निंदनीय है। ऐसे दोषी व्यक्तियों को फांसी की सजा दी जाए।
देशभर में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, और हर नागरिक इस दुख को महसूस कर रहा है। सरकार इस पूरे मामले में उचित और ठोस कदम उठाये ताकि ऐसे कृत्यों को रोका जा सके। दिलीप सिंह ने कहा कि आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। यह इंसानियत की हत्या है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस प्रकार के नरसंहार की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। हम केंद्र सरकार से हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते है। पप्पू सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना बेहद ही शर्मनाक हैं।
कार्यक्रम में संतोषी आनंद, भारती दुबे, इंदु सिंह,रीना श्रीवास्तव,पप्पू सिंह, हरीश सिंह , बिशु सिंह, संजय सिंह, सरोज सिंह,जीरखान सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम सिंह, गौरव सिंह, अविनाश सिंह , हर्षू, पिंटू मोदी, अमित सिंह, मनोज राय, केशव , शशि सिंह अनिल अग्रवाल इत्यादि लोग शामिल हुए।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

